{"_id":"6a33014cb631b39a08040691","slug":"ddu-administration-organized-various-programs-under-yoga-pakhwada-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1357208-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज योग जागरूकता रैली, कल पुरातन छात्रों से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज योग जागरूकता रैली, कल पुरातन छात्रों से संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में योग पखवाड़ा के क्रम में अंतिम चार दिन बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी है। 18 जून को योग जागरूकता रैली निकलेगी तो 19 को पुरातन छात्रों से संवाद होगा। इसे लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आयोजन के क्रम में 18 जून को डीडीयू के मुख्य द्वार से चंपा देवी पार्क तक विशाल योग जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन और मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सुबह छह बजे इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संयोजक प्रो. सत्यपाल सिंह व प्रो. आमोद राय ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करना है।
इसी तरह 19 को डीडीयू के गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में पुरातन छात्रों के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका संयोजन डॉ. अमित उपाध्याय करेंगे। 20 को नौकायन पर योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रामगढ़ताल की लहरों के बीच बोट पर भी लोग योग करेंगे। मुख्य आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन 21 को सुबह छह बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में आयोजित होगा।