सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria Cricket Club defeated NTCA by three wickets.

Gorakhpur News: देवरिया क्रिकेट क्लब ने एनटीसीए को तीन विकेट से हराया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Deoria Cricket Club defeated NTCA by three wickets.
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही फ्यूचर चैंप क्रिकेट सीरीज अंडर-16 के तीसरे मुकाबले में बुधवार को देवरिया क्रिकेट क्लब ने एनटीसीए को तीन विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही देवरिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए अनीश यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब ने एनटीसीए को 32.1 ओवर में 119 रन पर समेट दिया। एनटीसीए की ओर से गोलू गुप्ता ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि वीर प्रताप सिंह ने 21 और आरुष कुमार ने 17 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। देवरिया क्लब की ओर से अनीश यादव ने तीन विकेट झटके। कप्तान अमित यादव, प्रियांशु त्रिपाठी व रवि राजभर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब के शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद गोलू यादव और प्रीतम कुशवाहा ने पारी को संभालते हुए टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ाया। गोलू यादव ने 66 गेंदों में 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। प्रीतम कुशवाहा ने 21 और कुंदन रस्तोगी ने 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया। एनटीसीए की ओर से पार्थ यादव और वीर प्रताप सिंह ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अंश सिंह और अनमोल सिंह को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed