{"_id":"6a3308773ed18220a607e360","slug":"dm-issues-directives-at-the-goodwill-and-peace-committee-meeting-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1357465-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुहर्रम जुलूस वाले रास्ते पर कस दें लटके बिजली तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुहर्रम जुलूस वाले रास्ते पर कस दें लटके बिजली तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने पुलिस लाइन में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस वाले रास्तों का निरीक्षण कर बिजली के लटके तारों को कस दें और जहां जर्जर तार है उसे बदल दें। डीएम ने कहा कि मुहर्रम परंपरागत रूट से ही निकाले जाएं और किसी प्रकार शस्त्र प्रदर्शन न करें।
शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न करें तो जिम्मेदार व्यक्ति पुलिस को तत्काल सूचना दें ताकि त्वरित कार्रवाई करके किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सके।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस वाले रूटों पर चूना छिड़काव, नालों की साफ-सफाई, अपशिष्ट निस्तारण का प्रबंध कराएं। छुट्टा पशु सड़कों पर इधर-उधर न घूमते मिलें और लाइट आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सभी मुतवल्लियों से अपील करते हुए कहा कि ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुसार और जुलूसों में प्रयोग किए जाने वाले डीजे में दो साउंड सिस्टम से अधिक प्रयोग न करें। उसकी आवाज मानक के नियमानुसार ही रखे। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्य डाॅ. सुधाकर पांडेय, आदिल अमीन, मुर्तुजा हुसैन रहमानी आदि मौजूद रहे।