सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ED raids British cleric Shamsul Huda Khan's house in Sant Kabir Nagar, news in hindi

UP: ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के आवास पर ED की छापेमारी, बैंक खातों में विदेश से आए थे लाखों रुपये

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

खलीलाबाद शहर में ईडी की टीम मंगलवार को ही आ गई थी। सूत्रों की मानें तो एक टीम दिन में ही पहुंचकर मौलाना शमशुल हुदा के घर व आसपास की स्थित को जान लिया था। मोहल्ले में लखनऊ नंबर की वीआईपी लिखी गाड़ी घूमती हुई देखी गई थी। वहीं बुधवार को तीन अन्य गाड़ियों में ईडी के अधिकारी व सीआरपी की टीम खलीलाबाद पहुंची। इसके बाद ईडी की टीम मौलाना के घर में दाखिल हुई और अपनी जांच पड़ताल शुरु कर दी।

ED raids British cleric Shamsul Huda Khan's house in Sant Kabir Nagar, news in hindi
ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के घर के बाहर मुस्तैद सीआरपीएफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 दुधारा थाना क्षेत्र के देवरियालाल गांव निवासी ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के खलीलाबाद शहर स्थित मीट मंडी रोड स्थित आवास रजा मंजिल पर लखनऊ की ईडी जोनल टीम बुधवार को भोर में करीब सुबह चार बजे छापा मारा। घर पर मौलाना का बेटा नहीं मिला, जबकि मौलाना की पत्नी व बहू घर पर मौजूद थीं, जिनसे ईडी की टीम जांच पड़ताल व पूछताछ कर रही है।
Trending Videos


घर के बाहर सीआरपीएफ का पहरा लगा हुआ है और किसी को अंदर जाने व अंदर से बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, दूसरी ओर ईडी की एक टीम आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर स्थित मिल्लतनगर मोहल्ला में भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में ईडी की टीम मंगलवार को ही आ गई थी। सूत्रों की मानें तो एक टीम दिन में ही पहुंचकर मौलाना शमशुल हुदा के घर व आसपास की स्थित को जान लिया था। मोहल्ले में लखनऊ नंबर की वीआईपी लिखी गाड़ी घूमती हुई देखी गई थी।

वहीं, बुधवार को तीन अन्य गाड़ियों में ईडी के अधिकारी व सीआरपी की टीम खलीलाबाद पहुंची। इसके बाद ईडी की टीम मौलाना के घर में दाखिल हुई और अपनी जांच पड़ताल शुरु कर दी। वहीं सीआरपी के जवान घर के बाहर मुस्तैद हो गए।

बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर जाने के लिए प्रवेश वर्जित कर दिया। दिन में कई बार गोला चौकी पुलिस भी घर के आसपास पहुंचकर स्थिति का आंकलन व शांति व्यवस्था की निगरानी की। स्थानीय पुलिस को पहले ही उच्चाधिकारियों की तरफ से ईडी की जांच व मौके पर शांति व्यवस्था में सहयोग के लिए निर्देश दे दिया गया था।
 

फेमा मामले के विवेचक जांच में सहयोग के लिए पहुंचे
खलीलाबाद कोतवाली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मित्र के फेमा के तहत दर्ज कराई गई रिपोर्ट की विवेचना चल रही है। दिन में करीब दो बजे के आसपास केस के विवेचक ललितकांत यादव भी अभिलेखों के साथ मौलाना के आवास रजा मंजिल पर ईडी का जांच में सहयोग के लिए पहुंचे। वह घर के भीतर दाखिल हुए और लगभग आधा घंटा से ज्यादा का समय जांच टीम के साथ व्यतीत किया। इसके बाद वह निकलकर वहां से चले गए।

दो बैंकों में विदेश से आए 25 लाख रुपये
मौलाना शमशुल हुदा खान के तीन बैंक में सात एनआरआई व एनआरओ खाते की पुष्टि हुई थी। जांच से जुड़े सूत्रों की मानें तो एसबीआई बैंक से किसी भी तरह के विदेशी फंडिग की सूचना नहीं मिल सकी, जबकि एचडीएफसी व बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में लगभग 25 लाख रुपये विदेश से आने की पुष्टि हुई है और एसबीआई बैंक से जांच टीम को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

सोसाइटी के खातों पर टिकी जांच टीम की निगाह
ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के खिलाफ फेमा के तहत रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच अधिकारी ने उसका व परिवार के सदस्यों का विभिन्न बैंक में 18 खाता को फ्रीज करा दिया। इसके साथ ही उक्त सभी खातों में मौजूद लगभग एक करोड़ रुपये के निकासी पर भी रोक लगा दिया गया।

अब जांच टीम की निगाह मौलाना के रजा फाउंडेशन व कुल्लियतुल बनातिर रजविया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के बैंक खातों पर निगाह टिक गई है। इसकी जांच के बाद भी कंफर्म होगा कि किन-किन देशों से कितना रकम सोसाइटी के खाते में आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed