{"_id":"6a691c0457d2e11b610d33b7","slug":"evaluation-of-anganwadi-centers-begins-governor-to-honor-them-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1400264-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों का मूल्यांकन शुरू, राज्यपाल करेंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों का मूल्यांकन शुरू, राज्यपाल करेंगी सम्मानित
Wed, 29 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय : खोराबार ब्लॉक के लहसड़ी-एक और हक्काबाद आंगनबाड़ी केंद्रों का मूल्यांकन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत गोद लिए गए गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। मंगलवार को खोराबार ब्लॉक के लहसड़ी-एक और हक्काबाद आंगनबाड़ी केंद्रों का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, आंगनबाड़ी केंद्र की साफ-सफाई, पोषण व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं, शिक्षण-अधिगम गतिविधियां और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण और नवाचार का विशेषज्ञों ने आकलन किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र देश के भावी नागरिकों के निर्माण की मजबूत नींव हैं। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता के भी प्रभावी केंद्र हैं।
महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने कहा कि मूल्यांकन बच्चों की स्वच्छता, केंद्र की स्वच्छता और कार्यकर्ताओं के समर्पण आदि श्रेणियों में किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा, सीडीपीओ सौरभ तिवारी, यूनिसेफ समन्वयक सुरेश तिवारी सहित महिला अध्ययन केंद्र की टीम, शोधार्थियों एवं गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने माताओं और बच्चों को स्वच्छता, संतुलित पोषण, हाथ धोने की सही विधि तथा एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।