{"_id":"6a69928901cc6083dd058af2","slug":"up-vaibhav-murder-case-accused-sarvesh-spent-searching-with-victim-s-family-to-avoid-suspicion-2026-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: किसी को शक न हो... रातभर वैभव को तलाशता रहा, 40 दिन जेल में रह चुका आरोपी; लालच और सनक ने बना दिया हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसी को शक न हो... रातभर वैभव को तलाशता रहा, 40 दिन जेल में रह चुका आरोपी; लालच और सनक ने बना दिया हत्यारा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:19 PM IST
सार
गोरखपुर में कारोबारी के मासूम बेटे की अपहरण कर हत्या करने के बाद आरोपी रातभर उसे तलाश करता रहा ताकि किसी को शक न हो। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने कई बार बयान बदले। अब क्राइम सीन रिक्रिएशन होगा। आरोपी बिहार पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 15
gorakhpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गोरखपुर के खजनी के चर्चित वैभव हत्याकांड में गिरफ्तार सर्वेश भट्ट का चेहरा बाहर से सामान्य कारोबारी जैसा दिखता था लेकिन पुलिस जांच में उसकी आपराधिक प्रवृत्ति और शातिर तरीके सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद वह पूरे समय पीड़ित परिवार के साथ रहा। रात भर साथ में बच्चे की तलाश करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। पूछताछ के दौरान भी उसने कई बार बयान बदले जिसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिकों की मदद ली।
वैभव हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया सर्वेश भट्ट की दोहरी जिंदगी ने पुलिस को भी चौंका दिया है। बाहर से कंप्यूटर कोचिंग चलाने वाला और सामान्य कारोबारी परिवार का सदस्य दिखने वाला सर्वेश अब एक मासूम की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे है। पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद उसने खुद को संदेह से दूर रखने के लिए परिजन के साथ मिलकर वैभव की तलाश भी की ताकि किसी का शक उस पर न जाए।
2 of 15
आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, सर्वेश की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसके पिता हरिनारायण भट्ट कपड़े का कारोबार करते हैं जबकि बड़ा भाई अधिवक्ता है। स्वयं सर्वेश कस्बे में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर संचालित करता था जहां डिप्लोमा और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी। उसका मकान वैभव के घर वाली गली के आखिरी छोर पर है जिसके पीछे खेत और झाड़ियां हैं। पुलिस का कहना है कि इसी सुनसान इलाके का उसने वारदात में इस्तेमाल किया।
वर्ष 2024 में बिहार के चर्चित पेपर लीक प्रकरण में भी आरोपी सर्वेश जा चुका है जेल
जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2024 में बिहार के चर्चित पेपर लीक प्रकरण में भी सर्वेश जेल जा चुका है। उस मामले में वह करीब 40 दिन प्रयागराज की नैनी जेल में बंद था। पुलिस का कहना है कि जेल से लौटने के बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध बनी रही। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह कम समय में अधिक पैसा कमाने की मानसिकता रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बार-बार बयान बदल रहा आरोपी
पूछताछ के दौरान सर्वेश ने पुलिस को कई बार अलग-अलग बातें बताईं। अधिकारियों के मुताबिक, वह लगातार बयान बदलकर जांच को भटकाने की कोशिश करता रहा। इसके बाद पूछताछ में मनोवैज्ञानिकों की भी मदद ली गई। पुलिस अब उसके बयान, घटनास्थल और वैज्ञानिक साक्ष्यों का मिलान करने के लिए पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रिक्रिएशन कराएगी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि इसके लिए लखनऊ से फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
5 of 15
चौराहे का लोगों ने किया घेराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के मकान को सील कर दिया गया है और बेसमेंट सहित पूरे परिसर से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और क्राइम सीन रिक्रिएशन की रिपोर्ट के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच का उद्देश्य केवल स्वीकारोक्ति पर नहीं, बल्कि ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अदालत में मजबूत अभियोजन सुनिश्चित करना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।