सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmer beaten to death in Basti; tension prevails in the village.

UP: जमीनी विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, दो नामजद समेत 4 अज्ञात पर केस- गांव में तनाव

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मेहनौना गांव में सोमवार देर रात किसान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों की बाइक और घर के अन्य सामानों को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Farmer beaten to death in Basti; tension prevails in the village.
मृतक किसान की फाइल फोटो और गांव पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बस्ती के लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना गांव में सोमवार देर रात एक किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया और बाइक व अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मेहनौना गांव में सोमवार देर रात किसान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों की बाइक और घर के अन्य सामानों को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हत्या और उसके बाद हुए बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मृतक किसान के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed