{"_id":"6a84c8239a604cce780d3fe6","slug":"fir-lodged-for-misbehavior-with-forest-personnel-during-inspection-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1422091-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जांच में वनकर्मियों से अभद्रता, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जांच में वनकर्मियों से अभद्रता, प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला। लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की जांच के दौरान वन विभाग की टीम से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गोला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वन दारोगा विनय कुमार गौड़ की तहरीर पर असलम, अरशद, अप्सर अली और लियाकत के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने वन विभाग की टीम की सूचना पर मौके पर पहुंचकर लकड़ी समेत ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की।
वन दारोगा विनय के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे वे वन दारोगा मुन्नीलाल और वन रक्षक अभिनय सिंह के साथ ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे। टीम देवारीबारी गांव पहुंची तो शौचालय के पास बिना नंबर प्लेट के नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्राॅली पर महुआ के बोटे लदे मिले। मौके पर कुछ लोग लकड़ी उतार रहे थे। वन दारोगा ने ट्रैक्टर चालक से लकड़ी के कटान का परमिट मांगा। इसी दौरान असलम, अरशद, अप्सर अली और लियाकत मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने वनकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
वन दरोगा ने तहरीर में बताया कि पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद वन विभाग की टीम ने लकड़ियां और ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त कराई। वन दरोगा ने कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है।