सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire set after theft at RRR center; government property damaged.

Gorakhpur News: आरआरआर सेंटर में चोरी के बाद लगाई आग, सरकारी संपत्ति को नुकसान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire set after theft at RRR center; government property damaged.
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से बनाए गए आरआरआर सेंटर में असामाजिक तत्वों ने चोरी करने के बाद आग लगा दी। घटना में सेंटर में रखे जरूरी दस्तावेज, सामान और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मामले में यूथ पॉवर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला ने नगर निगम के मेयर को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, माया बाजार रोड स्थित हट्ठी माता मंदिर के समीप नगर निगम द्वारा निर्मित आरआरआर सेंटर का संचालन यूथ पॉवर एसोसिएशन करता है। आरोप है कि 17 जून की रात करीब तीन बजे कुछ अज्ञात लोगों ने सेंटर के कार्यालय का ताला तोड़ दिया। आरोप है कि कार्यालय से पांच कुर्सियां चोरी कर ली गईं। साथ ही मेज के दराज को तोड़कर उसमें रखी पेन ड्राइव, संस्था की मुहर और अन्य जरूरी कागजात भी चोर ले गए। इसके बाद कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। यही नहीं आरोपियों ने कार्यालय में रखे कागजात और अन्य सामान में आग लगा दी। आग से कार्यालय की टाइल्स, लकड़ी का दरवाजा, जन जागरूकता स्टैंडी बैनर, कुर्सी और मेज को नुकसान पहुंचा है। वहीं बिजली कनेक्शन की तारें और पूरी वायरिंग जलकर पिघल गई। यूथ पॉवर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला ने महापौर से मांग की है कि आरआरआर सेंटर के आसपास लगे कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कराई जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है। मामला संज्ञान में आने के बाद मेयर ने थाना प्रभारी कोतवाली को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed