फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five members of a family burnt in gas cylinder fire two critical

गोरखपुर: किचेन में लीक कर रहा था गैस सिलिंडर, आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

Mon, 19 Oct 2026 07:47 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 19 Oct 2026 07:47 AM IST
सार

झुलसने वालों में कृष्णा चौधरी, उनके बेटे राजकुमार चौधरी, पत्नी नीला देवी, मनीषा और राजकुमार के बेटे सचिन चौधरी शामिल हैं।

विज्ञापन
five members of a family burnt in gas cylinder fire two critical
सिलिंडर में लगी आग से झुलसे लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के हुमायूंपुर दक्षिणी में रविवार को गैस सिलिंडर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। इसमें दो की हालत गंभीर है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लीकेज के बाद लगी आग
जानकारी के अनुसार, हुमायूंपुर दक्षिणी निवासी कृष्णा चौधरी के मकान में गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। झुलसने वालों में कृष्णा चौधरी (75), उनके बेटे राजकुमार चौधरी (45), पत्नी नीला देवी (70), मनीषा (50) और राजकुमार के बेटे सचिन चौधरी (20) शामिल हैं। बताया गया कि सिलिंडर में लीकेज के बाद आग लग गई। थोड़ी देर में इसपर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


राजकुमार चौधरी और नीला देवी की हालत गंभीर है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों को कुछ दिन तक अस्पताल में उपचार की जरूरत है। वहीं, अन्य तीन लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed