फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife attacked with a sickle over suspicion of an illicit affair; condition critical.

Gorakhpur News: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर हंसिए से हमला, हालत गंभीर

Mon, 19 Oct 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Wife attacked with a sickle over suspicion of an illicit affair; condition critical.
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में पत्नी की दूसरे व्यक्ति से नजदीकी होने के शक में पति ने उस पर हंसिए से हमला कर दिया। हमले में 42 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रविवार शाम क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से नजदीकी होने का शक था। इसी बात को लेकर रविवार शाम दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने हंसिए से पत्नी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बेटी की तहरीर पर हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed