{"_id":"6ac2c02050207d1b8c0cdbe1","slug":"four-teams-constituted-to-arrest-anshuman-singh-his-sons-and-other-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1474173-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ कांड: एक आरोपी अंकित गौड़ गिरफ्तार, अंशुमान सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने को डीएम को रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ कांड: एक आरोपी अंकित गौड़ गिरफ्तार, अंशुमान सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने को डीएम को रिपोर्ट
Mon, 05 Oct 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:37 AM IST
सार
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में सपा नेताओं के बीच मारपीट मामले में कैंट पुलिस ने रविवार शाम आजाद नगर बिछिया निवासी अंकित कुमार गौड़ (26) को गिरफ्तार किया। SP सिटी निमिष पाटील ने बताया पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना प्रसाद साहनी की तहरीर पर अंशुमान सिंह, बेटे कमलेश सिंह, विमलेश सिंह समेत 10-12 अज्ञात पर हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा की धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विस्तार
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में शनिवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कैंट पुलिस ने रविवार शाम आजाद नगर बिछिया निवासी अंकित कुमार गौड़ (26) को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित कर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने अंशुमान सिंह के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। अन्य आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस की भी जानकारी जुटाई जा रही है। कैंट थाने में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामनगीना प्रसाद साहनी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें अंशुमान सिंह, उनके बेटे कमलेश सिंह, विमलेश सिंह समेत 10-12 अज्ञात लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन पर हत्या की कोशिश, मारपीट और बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। तहरीर के अनुसार, प्रेसवार्ता के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर कमलेश सिंह पर रामनगीना प्रसाद साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप है। तहरीर में असलहा लहराने और फायरिंग के आरोप भी लगाए गए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अधिवक्ताओं ने भी रामनगीना प्रसाद साहनी के समर्थन में कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील ने बताया कि दोनों एफआईआर की जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार अंकित को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
दर्ज प्राथमिकी के आरोप
प्राथमिकी में अंशुमान सिंह और उनके बेटों कमलेश सिंह, विमलेश सिंह का नाम है। इनके साथ 10-12 अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। मुख्य आरोपों में हत्या की कोशिश, मारपीट और बलवा शामिल हैं। कुर्सी पर बैठने के विवाद से शुरू हुई यह घटना थप्पड़ मारने तक पहुंची। असलहा लहराने और फायरिंग के गंभीर आरोपों की भी जांच की जा रही है।
प्राथमिकी में अंशुमान सिंह और उनके बेटों कमलेश सिंह, विमलेश सिंह का नाम है। इनके साथ 10-12 अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। मुख्य आरोपों में हत्या की कोशिश, मारपीट और बलवा शामिल हैं। कुर्सी पर बैठने के विवाद से शुरू हुई यह घटना थप्पड़ मारने तक पहुंची। असलहा लहराने और फायरिंग के गंभीर आरोपों की भी जांच की जा रही है।