फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against 12 SP leaders in the Gorakhpur Press Club slapping incident.

प्रेस क्लब थप्पड़ कांड: सपा नेताओं की मारपीट पर कैंट थाने में एफआईआर, अब अध्यक्ष की तहरीर पर 12 नेता नामजद

Mon, 05 Oct 2026 11:19 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 11:19 AM IST
सार

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में सपा की प्रेसवार्ता के दौरान हुई मारपीट मामले में कैंट पुलिस ने दूसरा केस दर्ज किया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकारधर द्विवेदी की तहरीर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, पूर्व मंत्री मोहसिन खान, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, काजल निषाद, अंशुमान सिंह और बेटे कमलेश सिंह समेत 12 सपा नेताओं पर मारपीट, बलवा, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई।

विज्ञापन
Case registered against 12 SP leaders in the Gorakhpur Press Club slapping incident.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा की प्रेसवार्ता के दौरान शनिवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में हुई मारपीट के मामले में कैंट पुलिस ने सपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकारधर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज मामले में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, पूर्व मंत्री मोहसिन खान, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, अभिनेत्री व सपा नेता काजल निषाद, बांसगांव के पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह और उनके बेटे कमलेश सिंह समेत 12 को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों पर मारपीट, बलवा, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है। तहरीर के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस क्लब सभागार में सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम की प्रेसवार्ता चल रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद सपा नेताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रेसवार्ता कवर कर रहे पत्रकारों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें सुरक्षा के लिए वहां से हटना पड़ा। तहरीर में कुछ लोगों के असलहा लेकर प्रेस क्लब पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि प्रेस क्लब अध्यक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed