फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl student who went to study MBBS in Russia dies during treatment

नाज करते थे माता-पिता: रूस में MBBS की पढ़ाई करने गई छात्रा की मौत, सांसद रवि किशन के प्रयास से घर पहुंचा शव

Sat, 20 May 2023 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गगहा, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गगहा, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2023 11:40 AM IST
सार

करवल मझगांवा अनिल कुमार राय की दूसरे नंबर की बेटी गार्गी राय (24) रूस के वोरोनेश स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थी। नौ मई को उसने बुखार और पेट दर्द होने की जानकारी अपनी मां मधुबाला को फोन से दी। मां ने बेटी को उपचार कराने की सलाह दी। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने गार्गी के पेट का ऑपरेशन कर दिया।

विज्ञापन
Girl student who went to study MBBS in Russia dies during treatment
रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई छात्रा की इलाज के दौरान मौत

विस्तार

गोरखपुर से रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने गई छात्रा की बीमारी से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर सांसद रवि किशन ने शव मंगाने की पहल की तो शुक्रवार को छात्रा का शव हवाई जहाज से वाराणसी पहुंचा। वहां से देर रात उसे गांव लाया गया। छात्रा का शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। उसके घर पर लोगों का तांता लग गया।

विज्ञापन


गगहा थाना क्षेत्र के करवल मझगांवा अनिल कुमार राय की दूसरे नंबर की बेटी गार्गी राय (24) रूस के वोरोनेश स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थी। नौ मई को उसने बुखार और पेट दर्द होने की जानकारी अपनी मां मधुबाला को फोन से दी। मां ने बेटी को उपचार कराने की सलाह दी। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने गार्गी के पेट का ऑपरेशन कर दिया। उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार हो पाता। इस बीच 13 मई को परिजनों को सूचना मिली कि गार्गी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


बेटी के मौत की जानकारी से परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोग बेटी का शव मंगाने के लिए परेशान हो गए। रूस में पढ़ाई कर रहे कुशीनगर निवासी मेडिकल छात्र अंकित राय ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन से बात की। छात्रा के पिता ने भी सांसद से मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सांसद ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा, जिससे गार्गी का शव गोरखपुर ले आने की प्रक्रिया में तेजी आई। शुक्रवार को हवाई जहाज से शव वाराणसी आया। वहां से रात सवा नौ बजे एंबुलेंस से शव घर पहुंचा।

 

नाज करते थे माता-पिता, बचपन से मेधावी थी बेटी

मऊ जनपद के रईसा थाना कोपागंज निवासी अनिल कुमार राय की पत्नी मधुबाला हाटा बाजार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर बेसिक हेल्थ वर्कर पद पर तैनात हैं। करवल मझगांवा में राधिका महाविद्यालय के बगल में मकान बनवाकर वह परिवार संग रहते हैं। उनकी तीन संतानों में बड़ी बेटी गरिमा राय प्राथमिक स्कूल में टीचर हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- पीड़ित की मदद में न हो विलंब

दूसरे नंबर की बेटी गार्गी राय मेडिकल की पढ़ाई करने रूस गई थी। बेटा सुयश हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करते हैैं। परिजनों के मुताबिक माता-पिता की लाडली गार्गी राय शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थी। माता पिता को शुरू से ही उसको डॉक्टर बनाने का सपना पाल रखे थे। बीटीसी प्रशिक्षण करने के साथ वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

वर्ष 2019 में वह एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए उसने रूस के वोरोनेश स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में लिया। वहां एमबीबीएस का कोर्स पांच साल दस महीने का होता है। गार्गी अंतिम वर्ष में थी। तबीयत खराब होने पर उसने जब चेकअप कराया तो डॉक्टरों ने उसके पेट का ऑपरेशन किया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed