अपहरण, दरिंदगी और कत्ल: धारदार हथियार से मासूम पर किया था वार, शरीर पर जगह-जगह थे निशान-दिल दहला देगी हैवानियत
जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद हो सकता है, जो विवेचना में अहम साक्ष्य साबित होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। बच्ची के शरीर पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया था। जंघे के पास और पेट पर धारदार हथियार से हमला होने की वजह से उसके अंदरुनी पार्ट्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए था। जबड़े पर भी हमला किया गया था। अब पुलिस धारदार हथियार को बरामद करने की कोशिश में जुटी है।
बर्खास्त सिपाही से 12 घंटे पूछताछ करेगी पुलिस, कल होगी रिमांड पर सुनवाई
10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार बर्खास्त सिपाही से पूछताछ के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस आरोपी को 12 घंटे की रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाएगी। रिमांड को लेकर तीन अगस्त को कोर्ट में सुनवाई होगी।
विवेचना को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब को पत्र भेजकर डीएनए, जैविक नमूनों और अन्य वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। अधिकारियों के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को और मजबूती मिलेगी और आरोप पत्र तैयार करने में मदद मिलेगी।