फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur SP leader Zafar Amin 'Dakku' is extremely close to Azam Khan news in hindi

एक्सप्लेनर: जानिए कौन हैं सपा नेता जफर अमीन डक्कू, लड़ चुके हैं विधान सभा का चुनाव; आजम खान के भी बेहद करीबी

Thu, 03 Sep 2026 03:02 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 03:02 PM IST
सार

डक्कू को हिरासत में लिए जाने की जानकारी के बाद बुधवार सुबह से राजघाट थाने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम समेत 50 से अधिक नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और डक्कू से मुलाकात की। ब्रजेश गौतम ने पुलिस की रात में की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन रात में दबिश देकर कार्रवाई करने की इतनी जल्दी क्यों थी?

विज्ञापन
Gorakhpur SP leader Zafar Amin 'Dakku' is extremely close to Azam Khan news in hindi
जफर अमीन डक्कू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजघाट थाना क्षेत्र के खोखर टोला में रहने वाले जफर अमीन डक्कू को गोरखपुर में सपा नेता आजम खान का खास माना जाता है। सपा सरकार में मंत्री रहते हुए कई बार आजम खान डक्कू के घर भी आ चुके हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से जफर अमीन डक्कू दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन


पहली बार 1991 में शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़े। दूसरी बार 2012 में सपा के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से चुनाव लड़े थे। यहां से 41 हजार 864 वोट मिले थे। 16 हजार 985 वोटों के अंतर से वो चुनाव हार गए थे। बीजेपी के प्रत्याशी विजय बहादुर यादव ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

Gorakhpur SP leader Zafar Amin 'Dakku' is extremely close to Azam Khan news in hindi
सपा नेता आजम खान के गोरखपुर दौरे के दौरान मंच की पुरानी फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
लेकिन, आबकी बार अपने राजनैतिक वजूद की वजह से नहीं बल्कि आपराधिक मामले में जफर अमीन डक्कू का नाम चर्चा में है। राजघाट के खोखर टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू को मंगलवार देर रात हिरासत में लिया और उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

इससे नाराज करीब 50 की संख्या में सपा कार्यकर्ता बुधवार को थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की कई टीमें मंगलवार रात करीब दो बजे डक्कू के घर पहुंचीं। वह घर पर ही मिले, जिसके बाद पुलिस उन्हें राजघाट थाने ले आई।

Gorakhpur SP leader Zafar Amin 'Dakku' is extremely close to Azam Khan news in hindi
पुराने एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर डक्कू और सपा नेता आजम खान - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि देर रात तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बुधवार को डक्कू का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। उधर, नामजद सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

Gorakhpur SP leader Zafar Amin 'Dakku' is extremely close to Azam Khan news in hindi
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जफर अमीन डक्कू की पुरानी फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
डक्कू से मिलने पहुंचे 50 से अधिक सपाई
डक्कू को हिरासत में लिए जाने की जानकारी के बाद बुधवार सुबह से राजघाट थाने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम समेत 50 से अधिक नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और डक्कू से मुलाकात की।

ब्रजेश गौतम ने पुलिस की रात में की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन रात में दबिश देकर कार्रवाई करने की इतनी जल्दी क्यों थी? उन्होंने कहा कि जफर अमीन डक्कू कोई आतंकवादी नहीं हैं।

Gorakhpur SP leader Zafar Amin 'Dakku' is extremely close to Azam Khan news in hindi
सपा नेता जफर अमीन डक्कू पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
कूलर-फ्रीज और अलमारी में खोजे गए सपा महानगर अध्यक्ष
रात करीब 1 बजे राजघाट और कोतवाली पुलिस टीम महानगर अध्यक्ष को ढूंढते हुए इस्माइलपुर स्थित घर पहुंची। पुलिस टीम के साथ महिला पुलिस कर्मी भी थीं। करीब एक घंटे तक घर के हर कमरे और छत पर तलाशी चलती रही लेकिन महानगर अध्यक्ष का कहीं पता नहीं चला। परिवार का आरोप है कि पुलिस टीम ने छत पर पानी की टंकी, अलमारी, फ्रीज और कूलर खुलवाकर तलाशी ली।

जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने कई बार सपा महानगर अध्यक्ष के मोबाइल पर परिवार वालों से फोन भी करवाया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कानूनी कार्रवाई पर पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि यदि शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है तो दोनों पक्षों के खिलाफ समान कार्रवाई होनी चाहिए।

Gorakhpur SP leader Zafar Amin 'Dakku' is extremely close to Azam Khan news in hindi
निजी कार्यक्रम में सपा नेता डक्कू - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
डक्कू से मुलाकात कर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा
सपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने राजघाट थाने में जफर अमीन डक्कू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने डक्कू से कहा कि उनके पास इस मामले से जुड़े जो भी कानूनी दस्तावेज हैं उन्हें उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी दी जाएगी। पार्टी स्तर पर भी मामले को समझने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed