{"_id":"6a9660bd73be2f874d03d30e","slug":"grand-welcome-for-congress-co-in-charge-abhishek-dutt-at-gorakhpur-airport-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे अभिषेक दत्त, बोले- राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे अभिषेक दत्त, बोले- राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं
Tue, 01 Sep 2026 10:51 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:51 AM IST
सार
अभिषेक दत्त ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों और कार्यों के प्रति आम जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अभिषेक दत्त का स्वागत करते कांग्रेसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर के संगठनात्मक भ्रमण के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे एआईसीसी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त का कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री डॉ. सैय्यद जमाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
अभिषेक दत्त ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों और कार्यों के प्रति आम जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच जाएं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. सैय्यद जमाल, महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, गोपाल शाही, जिला कांग्रेस के महामंत्री अनवर हुसैन व संतोष प्रताप सिंह, सैय्यद दानिश जमाल, दुर्गेश निषाद, प्रेम प्रकाश तिवारी, मोहित साहनी, शैलेन्द्र चौहान, मनोज श्रीवास्तव और रजई निराला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन