सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   House attacked after a minor altercation; three injured, including father and son.

Gorakhpur News: मामूली कहासुनी के बाद घर पर हमला, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
House attacked after a minor altercation; three injured, including father and son.
विज्ञापन
गोरखपुर। थाना क्षेत्र के करतहरी गांव में मामूली विवाद के बाद मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करतहरी निवासी घनश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जून को गांव के ही प्रिंस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद प्रिंस अपने साथियों अमरेश, इंद्रेश, रमेश और नरेश के साथ लाठी-डंडा व रॉड लेकर उनके घर पहुंच गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर घनश्याम के पिता रामबृक्ष के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर घनश्याम और उनकी बहन बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed