फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If you want to save the Constitution, democracy, and reservation, form an SP government in the state.

Gorakhpur News: संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाना है तो प्रदेश में सपा की सरकार बनाएं

Fri, 18 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
If you want to save the Constitution, democracy, and reservation, form an SP government in the state.
गोरखपुर। खजनी विधानसभा क्षेत्र के महदेवा बाजार में आयोजित सपा की पीडीए जनपंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाना है तो प्रदेश में सपा की सरकार बनानी होगी। सपा सरकार में सभी वर्गों के हित सुरक्षित रहेंगे और सामाजिक न्याय की स्थापना होगी।
विज्ञापन

पीडीए जनपंचायत में प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में सालाना 40 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। सपा सरकार में पहले संचालित रहीं योजनाओं को फिर से बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों का उत्पीड़न सपा सरकार में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी भाईचारा कायम रखते हुए अपने बूथ पर 100 मतदाताओं को सपा से जोड़े। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक के मामलों का भी मुद्दा उठाया। साथ ही भाजपा के पुराने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन वे पूरे नहीं हुए। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सेक्टर प्रभारियों और पीडीए के जिला प्रभारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, रूपावती बेलदार, छोटू, संजय यादव, महेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


खजनी के रूद्रपुर गांव पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम और अन्य नेताओं के साथ खजनी के रूद्रपुर गांव भी पहुंचे। यहां एक युवक की मौत के मामले में उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। बताया गया कि युवक को पुलिस थाने लाई थी और बाद में छोड़ दिया गया था। घर जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और अगले दिन उसकी मौत हो गई। श्यामलाल पाल ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच के लिए वह उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed