सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Install RFID tags on vehicles leaving the garbage station

Gorakhpur News: गारबेज स्टेशन से निकलने वाले वाहन में लगाएं आरएफआईडी टैग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Install RFID tags on vehicles leaving the garbage station
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने लालडिग्गी गारबेज स्टेशन व सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार को लालडिगगी स्थित गारबेज ट्रांसफर स्टेशन व पार्क में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पार्क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि गारबेज स्टेशन से निकलने वाले वाहन में आरएफआईडी टैग लगाए जाए जिससे इसकी मॉनिटरिंग हो सके।

गारबेज ट्रांसफर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वहां कैमरे स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए। इससे वाहनों का वजन तथा उनमें मौजूद कचरे की मात्रा की निगरानी नगर निगम कार्यालय स्थित आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से की जा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे कचरा परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और निगरानी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नगर आयुक्त ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे लालडिग्गी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पार्क में आर्केड, गजीबो, ओपन एयर थिएटर (ओएटी) सीटिंग एरिया, इलेक्ट्रिक रूम, तालाब की रिटेनिंग वॉल तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अधिकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। वहीं दो प्रवेश द्वार, कैंटीन और सड़क निर्माण का कार्य अभी प्रगति पर है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को पूरा करने की निर्धारित तिथि एक जनवरी 2027 है। इस पर नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के शेष कार्यों को निर्धारित समय से पहले इसी वर्ष 31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed