फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two Bharat Gaurav tourist trains will run from Gorakhpur for pilgrimages to Jyotirlingas and religious sites.

EMI पर यात्रा: IRCTC लाया धार्मिक टूर, ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गोरखपुर से 2 भारत गौरव ट्रेन- बुकिंग शुरू

Wed, 08 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 02:37 AM IST
सार

आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन) के एजीएम वायु नंदन शुक्ला ने बताया कि 17 से 26 अगस्त तक 09 रात एवं 10 दिन की यात्रा के लिए इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान श्रेणी) में 18,380 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) में 29,570 रुपये, कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) में यात्रा के लिए 38,870 रुपये देना होगा। इस दौरान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Two Bharat Gaurav tourist trains will run from Gorakhpur for pilgrimages to Jyotirlingas and religious sites.
भारत गौरव ट्रेन

विस्तार

दक्षिण और पश्चिम भारत के ज्योतिर्लिंग का दर्शन एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दिखाने के लिए आईआरसीटीसी गोरखपुर जंक्शन से दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेनें 31 जुलाई और 17 अगस्त को चलाई जाएंगी। रास्ते में 11 स्टेशनों से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। ट्रेन से सफर के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन) के एजीएम वायु नंदन शुक्ला ने बताया कि दोनों ट्रेनों से यात्रा के लिए शुल्क का भुगतान बैंक से ईएमआई के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 से 26 अगस्त तक 09 रात एवं 10 दिन की यात्रा के लिए इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान श्रेणी) में 18,380 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) में 29,570 रुपये, कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) में यात्रा के लिए 38,870 रुपये देना होगा।

इस दौरान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा का मौका मिलेगा।

इसी प्रकार दूसरी ट्रेन 31 जुलाई को चलेगी और 11 अगस्त को वापस आएगी। यात्रा 11 रात एवं 12 दिन की होगी। इस पैकेज में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की यात्रा, नाश्ता तथा दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित/गैर-वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण की सुविधाएं शामिल हैं।

ट्रेन के इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान श्रेणी) में यात्रा के लिए 23,560 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) में 39,100 रुपये, कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) में यात्रा के लिए 51,760 रुयये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर उतरने-चढ़ने की सुविधा
गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज संगम-रायबरेली-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-उरई-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-ललितपुर।

यहां कराएं बुकिंग
आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा गोरखपुर और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर ऑफलाइन बुकिंग होगी।

इन नंबरों पर करें संपर्क
9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926 एवं 9415042930
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed