Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gorakhpur News
›
1.10 crore students in the state to receive ₹1,200 via DBT; Minister-in-charge distributes the amount in Gorakhpur.
{"_id":"6a4e03e755c7bac3bc0df138","slug":"video-110-crore-students-in-the-state-to-receive-rs1200-via-dbt-minister-in-charge-distributes-the-amount-in-gorakhpur-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूबे के 1.10 करोड़ छात्रों को DBT से 1200 रुपये, प्रभारी मंत्री ने गोरखपुर में किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के 1.10 करोड़ छात्रों को DBT से 1200 रुपये, प्रभारी मंत्री ने गोरखपुर में किया वितरण
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 12 लाख शिक्षक परिवारों को लाभ देने और 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, बैग एवं स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये प्रति छात्र के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभा को संबोधित किया। कहा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से प्रदेश के 12 लाख शिक्षक परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। अब शिक्षकों को इलाज के लिए जेब से खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह योजना शिक्षक सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है। बताया कि प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए 1200 रुपये ट्रांसफर किए गए। यह राशि छात्रों को यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए दी गई है। मंत्री ने कहा कि इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा और बच्चे बेहतर तरीके से स्कूल आ सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।