{"_id":"6a33017bd1643b82ae068486","slug":"it-could-take-up-to-a-week-for-the-monsoon-to-reach-eastern-uttar-pradesh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1357500-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उम्मीद बनकर आ रहे, सपनों की तरह चले जा रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उम्मीद बनकर आ रहे, सपनों की तरह चले जा रहे बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बादल लगभग हर दिन उम्मीद बनकर आ रहे हैं और किसी सपने की तरह चले जा रहे हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही है, जो लू जैसे हालात में नाकाफी साबित हो रहे हैं। मानसून जिस गति से चल रहा है, उससे लग रहा है कि इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचने में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है।
बुधवार को भी मौसम ने दोपहर में अपना मिजाज बदला। अचानक बादल छाने लगे। हवा की गति कम होने की वजह से यह उम्मीद जगी कि अच्छी बारिश हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रामगढ़ताल, तारामंडल क्षेत्र में कुछ देर तक बारिश हुई। शहर के अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। उसके बाद फिर धूप खिल गई। तापमान अधिकतम 39.7 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन भी इसी तरह मौसम बना रहेगा। इससे माना जा रहा है कि लू जैसे हालात बने रहेंगे।
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि हो सकती है। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है लेकिन उससे तापमान में कमी के आसार बहुत कम हैं। उन्होंने बताया कि मानसून के पहले 20 जून तक आने की संभावना थी। स्थितियां अनुकूल नहीं बनने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 23-24 तक पहुंच सकता है।