{"_id":"69c301ead0cb96dd6b089747","slug":"junior-under-14-cricket-series-underway-at-sahara-cricket-ground-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1268718-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरमाउंट एकेडमी ने डीसीए क्लब को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरमाउंट एकेडमी ने डीसीए क्लब को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही जूनियर अंडर-14 क्रिकेट सीरीज के तहत मंगलवार को सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी और डीसीए क्लब के बीच मैच खेला गया। सरमाउंट एकेडमी ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
40 ओवर के मैच में टॉस जीतकर डीसीए क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। इनमें दिव्यांश यादव ने 43 व आरव सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। सरमाउंट एकेडमी की ओर से अरबाब जमाल ने चार, अथर्व त्रिपाठी व आर्यन त्रिपाठी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
सरमाउंट एकेडमी ने 24.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सरमाउंट की ओर से रुद्र प्रताप सिंह ने 39 व रणधीर सिंह ने 25 रन बनाए। डीसीए क्लब की ओर से युवराज निषाद व सिद्धार्थ सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। अरबाब जमाल को कोच दुर्गेश चौधरी ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
Trending Videos