सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lord Rama established Ramrajya based on love and justice.

Gorakhpur News: भगवान राम ने की प्रेम और न्याय पर आधारित रामराज्य की स्थापना

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama established Ramrajya based on love and justice.
श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु।
विज्ञापन
गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में 27 जनवरी से चल रही राम कथा की पूर्णाहुति बुधवार को हो गई। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास राजन महाराज ने सुंदरकांड व भगवान राम के राज्याभिषेक प्रसंग का वर्णन किया। उन्हाेंने कहा कि भगवान राम ने प्रेम, न्याय और जन-कल्याण पर आधारित राज्य की स्थापना की और उसे एक आदर्श राज्य बनाया। इसीलिए आज भी आदर्श राज्य के लिए राम राज्य की बात हम करते हैं।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि सुंदरकांड केवल एक अध्याय नहीं, बल्कि जीवन की हर समस्या का समाधान है। उन्होंने हनुमान की ओर से अपनी शक्ति का स्मरण, माता सीता से भेंट, विभीषण से मित्रता, सीता को मुद्रिका देना, लंका दहन और राम के लिए लंका प्रस्थान जैसे प्रसंगों का वर्णन किया। कहा कि हनुमान की भांति सच्चा भक्त कभी अपनी सफलता का श्रेय स्वयं को नहीं देता। धूर्त और अहंकारी व्यक्ति ही स्वयं का गुणगान करता फिरता है। भजन, आपकी कृपा से सब काम हो रहा है..पर श्रद्धालु झूमते रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में बड़ी से बड़ी समस्या आने पर अपने अहंकार को छोटा करना ही समाधान है। कथा व्यास ने रावण वध के बाद विभीषण के राज्याभिषेक और भगवान राम के अयोध्या आगमन का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed