सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mango wine and beer drew special attention in Gorakhpur Mango Festival

गोरखपुर आम महोत्सव: 1 घंटे में बिक गए 100 क्विंटल आम, मेंगो की शराब और बीयर ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
सार

महोत्सव में आम व उससे बने उत्पाद का स्टाल लगा था। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने आम प्रदर्शनी को देखा। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार आम की खरीदारी की। प्रदर्शनी में आम से बनी शराब ओर बीयर भी शामिल थी लेकिन बिक्री के लिए वह उपलब्ध नहीं थी।

Mango wine and beer drew special attention in Gorakhpur  Mango Festival
गोरखपुर क्लब में आयोजित आम महोत्सव में लगी स्टालों पर आम वाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

इंटैक आम महोत्सव का आयोजन रविवार को गोरखपुर क्लब के सभागार में हुआ। इसमें विभिन्न प्रजातियों के आम को लोगों ने देखा और उसकी खरीदारी भी की। आकर्षण के केंद्र में आम से बनी शराब और बीयर रही हालांकि इसकी सिर्फ प्रदर्शनी लगाई गई थी।



स्टाल पर काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने इसके बार में जानकारी ली। महोत्सव में आम व उससे बने उत्पाद का स्टाल लगा था। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने आम प्रदर्शनी को देखा। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार आम की खरीदारी की। प्रदर्शनी में आम से बनी शराब ओर बीयर भी शामिल थी लेकिन बिक्री के लिए वह उपलब्ध नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते वहां पर पहुंचे बहुत से शौकीनों को निराशा हाथ लगी। खरीदारी का आलम यह रहा कि एक घंटे के अंदर करीब 100 क्विंटल आम बिक गया।

इस कार्यक्रम में इंटैक गोरखपुर, गोरखपुर इंवायरमेंटल एक्शन ग्रुप, डाॅ. शिवशरणदास, महावीर प्रसाद कंडोई, अचिंत्य लाहिड़ी, सूर्य कुमार त्रिपाठी, मुमताज खान, सुधीर राय, नीरज अस्थाना, नुसरत अब्बासी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो राजवंत राव, पुष्प दंत जैन आदि माैजूद रहे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed