फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Commissioner takes a strict stance on delays in CM Grid Phase-3 projects; directs all departments to ensure coordination.

Gorakhpur News: दिवाली से पहले चौराहों का सौंदर्यीकरण पूरा करने के निर्देश

Sat, 24 Oct 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner takes a strict stance on delays in CM Grid Phase-3 projects; directs all departments to ensure coordination.
- नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड फेज-तीन के कार्यों में देरी पर की सख्ती, सभी विभागों को समन्वय बनाने को कहा
विज्ञापन





गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन व मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने शुक्रवार को शहर में निर्माणाधीन चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्यों और सीएम ग्रिड फेज-तीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को दिवाली से पहले सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

नगर आयुक्त ने चरगवां वार्ड में सीएम ग्रिड फेज-तीन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने विद्युत कार्य, नाली निर्माण, जलापूर्ति, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, ओएफसी और एचडीपीई पाइपलाइन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग और कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय से निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed