{"_id":"6a97d32d019cb793b80f663f","slug":"nepalese-mp-alleges-had-china-provided-information-on-time-there-wouldn-t-have-been-so-many-deaths-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाली सांसद का बड़ा आरोप: चीन ने समय पर दी होती चेतावनी तो बच जातीं सैकड़ों जानें; भारत ने भेजी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली सांसद का बड़ा आरोप: चीन ने समय पर दी होती चेतावनी तो बच जातीं सैकड़ों जानें; भारत ने भेजी राहत सामग्री
Wed, 02 Sep 2026 01:11 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो
अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:11 PM IST
सार
नेपाल के सांसद व राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी से प्रतिनिधि सभा के सदस्य ताहीर अली भाट ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। कहा कि यह समय पक्ष और विपक्ष में बंटने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर आपदा का सामना करने का है। सांसद ने बताया कि संसद में करीब तीन घंटे तक जलप्रलय और उसके कारणों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सांसद ताहिर अली भाट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी से प्रतिनिधि सभा के सदस्य ताहीर अली भाट कहते हैं कि यदि चीन समय रहते सूचना दे देता तो देश में मची तबाही कम हो सकती थी, लोगों की जानें बचाई जा सकती थीं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में मंगलवार को उन्होंने कहा कि चीन की ओर से सूचना और चेतावनी तंत्र में हुई संभावित चूक का मुद्दा संसद में उठेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह समय पक्ष और विपक्ष में बंटने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर आपदा का सामना करने का है। सांसद ने बताया कि संसद में करीब तीन घंटे तक जलप्रलय और उसके कारणों पर चर्चा हुई। सभी की नजर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव पर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचने के लिए नेपाल को इस घटना से सीख लेकर ठोस तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है
सांसद ने कहा कि अब तक करीब एक हजार से अधिक लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब पांच हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में मृतकों और लापता लोगों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बड़ी संख्या में लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

राहत सामग्री जरूरतमंदों तक ईमानदारी से पहुंचे
सांसद ने कहा कि सरकार बचाव और राहत कार्य में जुटी हुई है। देश और विदेश से मदद पहुंच रही है। ऐसे समय में सबसे जरूरी है कि राहत सामग्री वास्तविक पीड़ितों तक ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में विभिन्न देशों और संस्थाओं ने नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

उन्होंने भारत की मदद का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि पीड़ितों के लिए भारत से करीब 40 मीट्रिक टन राहत सामग्री पहुंची है, जिसमें राशन, दवाएं, टेंट सहित जरूरी सामान शामिल हैं। इससे पहले भी करीब 10 मीट्रिक टन सामग्री नेपाल पहुंचाई गई थी। हमारी पार्टी की ओर से भी भारत के प्रति आभार है। चीन ने भी नेपाल की मदद का एलान किया है।
रोहिणी पालिका के 15 लोग रसुवागढ़ी में फंसे थे
सांसद ने अपने क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि रोहिणी पालिका के करीब 15 लोग रसुवागढ़ी में फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद उन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर के माध्यम से त्रिशूली लाया गया और बाद में वे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए। हालांकि, क्षेत्र के दो लोगों की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सेना में कार्यरत राहुल गर्गी और प्रहरी जवान संदीप लापता हैं। उनके परिजन और परिचित लगातार उनकी तलाश और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि दोनों के बारे में पता लगाने के प्रयास जारी हैं।