फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepalese woman arrested with agent with Indian passport

Maharajganj: भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाली महिला एजेंट के साथ गिरफ्तार, जाना चाहती थी हांगकांग

Sun, 21 Aug 2022 12:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Aug 2022 12:19 PM IST
सार

शनिवार रात करीब दस बजे दिल्ली से मैत्री बस से काठमांडो जा रही एक नेपाली महिला को दोनो देशों की नागरिकता, पासपोर्ट के साथ सोनौली सीमा पर जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने पकड़ा। 

विज्ञापन
Nepalese woman arrested with agent with Indian passport
फाइल फोटो - फोटो : demo pics

विस्तार

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से भारत से नेपाल जा रही एक नेपाली महिला के पास जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने भारत का पासपोर्ट बरामद किया। नेपाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ एक एजेंट को भी गिरफ्तार किया है, जो भारत के पासपोर्ट पर उसे हांगकांग भेजने की फिराक में था।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब दस बजे दिल्ली से मैत्री बस से काठमांडो जा रही एक नेपाली महिला को दोनो देशों की नागरिकता, पासपोर्ट के साथ सोनौली सीमा पर जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने पकड़ा।  उसके साथ विदेश भेजने वाले एक एजेंट को भी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल महेंद्र कुमार यादव ने बताया की नेपाली महिला की पहचान दुर्गा राय निवासी काठमांडो  के रूप मे हुई है। एक अन्य नेपाली नागरिक को भी रोका गया है,जिससे पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि महिला कोलकाता से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर हांगकांग जाना चाहती थी, जहां उसे कुक का काम मिला था। आरोपी महिला के पास से भारत का पासपोर्ट, आधारकार्ड सहित नेपाल की नागरिकता के कागजात भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed