फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People upset due to wrong marking of mobile number on Covin portal and mistake of health department personnel

कोविन पोर्टल: कुछ खामियों का खामियाजा भुगत रहे हैं लोग, टीकाकरण के बाद नहीं दिखा रहा रिकॉर्ड

Wed, 16 Jun 2021 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Jun 2021 01:54 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की गलती के कारण भी है परेशानी। पोर्टल पर गलत मोबाइल नंबर दर्ज कर देने से हो रही दिक्कतें।

विज्ञापन
People upset due to wrong marking of mobile number on Covin portal and mistake of health department personnel
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोविन पोर्टल की कुछ तकनीकी खामियों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसी तरह स्वास्थ्य कर्मियों की छोटी सी गलती भी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

  
दरअसल, पंजीकरण कराने वाले कई लोगों के मोबाइल नंबर कोविन पोर्टल पर गलत अंकित हो गए हैं। इस वजह से पहली डोज लगवाने के बाद भी उनका कोई रिकॉर्ड पोर्टल पर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे लोग दूसरी डोज के लिए बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो दूसरी डोज लगवा चुके हैं, लेकिन गलत मोबाइल नंबर की वजह से वह टीकाकरण का प्रमाणपत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि संदेश उनके पास न आकर, पोर्टल पर फीड हुए दूसरे के मोबाइल नंबर पर जा रहा है।  

जानकारी के मुताबिक 250 से अधिक लोगों ने शिकायतें की हैं कि मई माह में कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद जब 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाने पहुंचे तो पहली डोज पोर्टल पर शो नहीं हो रही थी। इस कारण दूसरी डोज लगाने से मना कर दिया गया। इस बीच जब स्लॉट बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कोशिश की गई तो पता चला कि पहली डोज नहीं लगी है। ऐसे में दूसरी डोज बुक नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी के लिए जब लोग सीएमओ कार्यालय पहुंचे और पड़ताल की गई तो पता चला कि उनके मोबाइल नंबर पर किसी और को टीका लग गया है। पंजीकरण करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ने उनका मोबाइल नंबर किसी और के नाम से फीड कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर कोई रिकॉर्ड नहीं हो रहा शो

इस कारण उनका उस नंबर पर पंजीकरण नहीं हो सकता। ऐसे में कर्मचारी दूसरा मोबाइल नंबर मांगकर फिर से पंजीकरण कर रहे हैं और एक माह बाद दूसरी डोज लगवाने के लिए कह रहे हैं। दिक्क्त उन्हें आ रही है जिनके पास दूसरा मोबाइल नंबर नहीं है। इस तरह स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की वजह से बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं।
 
एक मई को कोवैक्सीन की डोज लगवाने वाले 150 से अधिक लोगों का कोविन पोर्टल पर कोई रिकॉर्ड शो नही हो रहा है। इस वजह से वह दूसरी डोज बुक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों ने लिखित तौर पर सीएमओ कार्यालय में शिकायत की है। बेतियाहाता निवासी मंगलेश कुमार अपनी दो बहनों को एक मई को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। दूसरी डोज के लिए वह बुकिंग कराने के लिए परेशान हैं। उनका कोई रिकॉर्ड पोर्टल पर नहीं दिख रहा है। जबकि उन्हें जॉब के लिए मुंबई जाना है।
 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके पांडेय ने बताया कि इस तरह की समस्याएं सामने आई हैं। इसका समाधान किया जा रहा है। पोर्टल में बैक डेट में भी सत्यापन करने का विकल्प मिल गया है। ऐसे में पहली डोज का बैक डेट में और दूसरी डोज का तत्काल सत्यापन कर उनको टीका लगाया जा रहा है। दूसरी डोज लगवा चुके लोगों के प्रमाणपत्र के लिए भी रास्ता निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed