{"_id":"6a5404507572ef1b2609802b","slug":"power-outage-on-park-road-due-to-feeder-blast-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1383319-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फीडर में ब्लास्ट से पार्क रोड की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फीडर में ब्लास्ट से पार्क रोड की बिजली गुल
Mon, 13 Jul 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। टाउनहॉल बिजली उपकेंद्र के पार्क रोड फीडर में रविवार को ब्लास्ट होने से पार्क रोड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। ब्लास्ट के साथ-साथ दोपहर में पार्क रोड के दो प्रतिष्ठानों को आपूर्ति देने वाली 11 केवी केबल में भी खराबी आ गई, जिससे दोपहर करीब 12 बजे से शाम लगभग छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
बिजली गुल होने से पार्क रोड क्षेत्र के दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट तलाशने और केबल की मरम्मत का कार्य किया, जिसके बाद शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, शहर के तारामंडल के गोपलापुर, मोहद्दीपुर के चार फाटक के पास और आसपास के कुछ क्षेत्रों में भी दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। बार-बार ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बिजली निगम के एसडीओ गोलघर अमित पटेल का कहना है कि फीडर में आए तकनीकी फॉल्ट और केबल खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी गई है।