{"_id":"629a138d69d5815b3f09423c","slug":"president-visit-gorakhpur-municipal-corporation-decorated-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Visit: गोरखपुर नगर निगम ने शहर को सजाया, चमकाया, डिवाइडरों का किया रंगरोगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Visit: गोरखपुर नगर निगम ने शहर को सजाया, चमकाया, डिवाइडरों का किया रंगरोगन
Fri, 03 Jun 2022 07:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jun 2022 07:28 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने बताया कि स्टैंड पर वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थानों पर बोर्ड एवं फ्लैक्स के माध्यम से दिशानिर्देश सूचना लगवाई जा रही है। इस दौरान उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, अवर अभियंता अवनीश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
President Visit
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति के गोरखपुर आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को नगर निगम शहर को चमकाने में जुटा रहा। नगर आगमन के सभी रूटों पर विशेष सफाई के साथ डिवाइडर और फुटपाथ चमकाए गए। वहीं नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने गोरखनाथ मंदिर समेत राष्ट्रपति के आगमन रूटों का निरीक्षण किया। इसके अलावा शहर को 44 सेक्टर में बांटकर जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वे सभी पूरे दिन सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने में जुटे रहे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखनाथ मंदिर आगमन के दौरान परिसर स्थित गौशाला का भ्रमण कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर नगर आयुक्त ने मंदिर परिसर के अलावा वीवीआईपी वाहन स्टैंड स्थल का निरीक्षण किया। स्थल की साफ सफाई कराते हुए व्यवस्थित कराने की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह को सौंपी। नगर आयुक्त ने बताया कि स्टैंड पर वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थानों पर बोर्ड एवं फ्लैक्स के माध्यम से दिशानिर्देश सूचना लगवाई जा रही है। इस दौरान उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, अवर अभियंता अवनीश भारती आदि मौजूद रहे।

शहर को 44 सेक्टर में बांट कर हो रही सफाई
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर शहर को 44 सेक्टरों में बांट कर अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। शुक्रवार को जोनल अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी, नर्वदेश्वर पांडेय, अमरेश बहादुर पाल,अविनाश प्रताप सिंह और बीके लाल को पर्यवेक्षण अधिकारी तैनात किया गया है। ओवरआल प्रभारी के रूप में अपर नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त तथा मुख्य अभियंता को दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शहर को चमकाने में जुटे रहे।
विज्ञापन