फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid conducted at suspended Diwan's house; family questioned.

UP: थाने के मालखाने से ही 427 ग्राम सोना गायब, निलंबित दीवान फरार- घर पर पुलिस ने मारा छापा; तलाश में जुटी

Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
सार

पुलिस टीम सुबह करीब आठ बजे सालिकरामनगर के कलेक्टरी टोला स्थित आवास पहुंची। तलाशी के दौरान घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच की गई और परिवार के लोगों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि राधेश्याम गुप्ता आखिरी बार कब घर आए थे और उनके संभावित ठिकाने कौन-कौन से हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Raid conducted at suspended Diwan's house; family questioned.
घर में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने से 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और नेपाली मुद्रा गायब होने के मामले में आरोपी निलंबित दीवान राधेश्याम गुप्ता की तलाश तेज कर दी गई है। शुक्रवार सुबह संतकबीरनगर और शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित निलंबित दीवान के घर पर छापा मारा और तलाशी ली।

विज्ञापन


पुलिस ने परिवार से पूछताछ भी की। हालांकि आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस टीम सुबह करीब आठ बजे सालिकरामनगर के कलेक्टरी टोला स्थित आवास पहुंची। तलाशी के दौरान घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच की गई और परिवार के लोगों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि राधेश्याम गुप्ता आखिरी बार कब घर आए थे और उनके संभावित ठिकाने कौन-कौन से हो सकते हैं।

विज्ञापन

पुलिस अब अन्य संभावित स्थानों पर भी दबिश दे रही है। मामले का पता तब चला, जब मोतीनगर निवासी अलीम खान ने वर्ष 2018 के एक मुकदमे में बरामद माल की सुपुर्दगी के लिए अप्रैल 2026 में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।

न्यायालय के निर्देश पर मालखाना रजिस्टर, चार्ज सूची और अन्य अभिलेखों का मिलान कराया गया। जांच में रिकॉर्ड में दर्ज 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और 14 नेपाली नोट मालखाने से गायब मिले। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी निलंबित दीवान की तलाश में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed