{"_id":"6a5b3ac3063d2b936b04a7c1","slug":"teenage-girl-dies-of-snakebite-in-kushinagar-rituals-performed-in-hopes-of-reviving-her-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अंधविश्वास ने ली किशोरी की जान....फिर जिंदा होने की आस करते रहे झाड़-फूंक; सर्पदंश से रेखा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंधविश्वास ने ली किशोरी की जान....फिर जिंदा होने की आस करते रहे झाड़-फूंक; सर्पदंश से रेखा की मौत
Sat, 18 Jul 2026 02:42 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:42 PM IST
सार
भठही दरियाव टोला निवासी जयकिशन शर्मा की 17 वर्षीय पुत्री रेखा शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मकान में रखा टूथब्रश लेने गई थी। इसी दौरान उसके पैर में जहरीले सर्प ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय ग्रामीणों की सलाह पर झाड़-फूंक कराने निकल पड़े।
विज्ञापन
मृतक रेखा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौराखास थाना क्षेत्र के भठही दरियाव टोला गांव में शुक्रवार सुबह सर्पदंश की शिकार हुई एक किशोरी की समय पर उपचार न मिलने से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे बाद हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन शव को बिहार के थावे मंदिर के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। वहां से लौटने के बाद शव का जल में प्रवाह कर दिया।
विज्ञापन
भठही दरियाव टोला निवासी जयकिशन शर्मा की 17 वर्षीय पुत्री रेखा शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मकान में रखा टूथब्रश लेने गई थी। इसी दौरान उसके पैर में जहरीले सर्प ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय ग्रामीणों की सलाह पर झाड़-फूंक कराने निकल पड़े।
विज्ञापन
काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बावजूद जब किशोरी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर लौटते समय किसी ने बिहार के थावे मंदिर के पास झाड़-फूंक से इलाज होने की बात बताई, जिस पर परिजन शव को वहीं ले गए।
वहां से लौटने के बाद शव को घर लाया गया, जहां परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बाद में शव का जल में प्रवाह कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, रेखा पढ़ाई में मेधावी थी। उसके पिता जयकिशन शर्मा बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।