सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway administration held consultations with RLDA.

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर 3000 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में बनेगा होल्डिंग एरिया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Railway administration held consultations with RLDA.
विज्ञापन
गोरखपुर। अब त्योहार में यात्रियों की भीड़ होने पर रेल प्रशासन को उन्हें संभालने में बहुत दिक्कत नहीं होगी। जिनकी ट्रेन होगी, उन्हें ही प्लेटफॉर्म तक जाने को मिलेगा। बाकी यात्रियों को परिसर में ही रोका जाएगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक पर 3000 स्क्वायर मीटर जमीन में होल्डिंग एरिया (यात्रियों के ठहरने का स्थान) बनेगा। अब जल्द ही यहां काम शुरू करने की तैयारी है।


प्रस्ताव के मुताबिक, होल्डिंग एरिया में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। ट्रेनों की अपडेट जानकारी मिलने के साथ प्लेटफार्मों तक पहुंचने की भी व्यवस्था रहेगी। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रसाधन केंद्र होंगे। यात्रियों के बैठने के लिए बैठने, पीने का पानी, पंखा-कूलर की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल प्रशासन के प्रस्ताव पर रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामी सर्विस (राइट्स) ने प्राथमिक सर्वे कर लिया है। निर्माण कराने वाली संस्था रेल भूमि विकास प्राधिकरण ( आरएलडीए) अधिकारियों ने पिछले दिनों में रेलवे अधिकारियों के साथ निर्माण को लेकर मंथन भी किया था। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का भवन और उसके पीछे आरपीएफ के क्वार्टर तोड़े जाएंगे। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि जल्द ही स्थायी होर्डिंग एरिया का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed