{"_id":"69cc3d3f7b05bdf04a0d9c44","slug":"reality-of-development-works-examined-strictness-on-slow-progress-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1275394-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विकास कार्यों की हकीकत परखी, धीमी प्रगति पर की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विकास कार्यों की हकीकत परखी, धीमी प्रगति पर की सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को नोटिस व पेनाल्टी के निर्देश
गोरखपुर। शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानने के लिए मंगलवार को मेयर और नगर आयुक्त ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुराने नगर निगम कार्यालय में बन रहे म्यूजियम, ट्रांसपोर्टनगर के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और राप्ती नदी किनारे एकला बंधा पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया गया।
म्यूजियम के निर्माण कार्य को लेकर नगर आयुक्त ने तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि इसे जल्द पूरा किया जा सके। वहीं ट्रांसपोर्टनगर में बन रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का काम काफी धीमा मिला, जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले निरीक्षण के बाद भी काम में सुधार नहीं हुआ है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने और पेनाल्टी लगाने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिए गए।
एकला बंधा के सुंदरीकरण कार्य को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि हर हाल में 10 अप्रैल तक काम पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरी होनी चाहिए।
Trending Videos