{"_id":"6a861a7edf9400577107853e","slug":"routes-of-several-trains-originating-from-gorakhpur-will-be-changed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1423621-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीना यार्ड रीमॉडलिंग: गोरखपुर की कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 6 ट्रेनों का ठहराव घटा; देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना यार्ड रीमॉडलिंग: गोरखपुर की कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 6 ट्रेनों का ठहराव घटा; देखें पूरी लिस्ट
Thu, 20 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:35 AM IST
सार
गोरखपुर से चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी। वहीं 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।( सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीना स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण गोरखपुर से चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों का बीना स्टेशन पर ठहराव समय भी कम किया जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार यह बदलाव निर्धारित अवधि में लागू रहेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर से चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी। वहीं 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग मक्सी जंक्शन-रूठिया-गुना-महादेवखेड़ी-मलखेड़ी होकर चलेगी। इसके विपरीत 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस सात से 14 अक्तूबर तक मलखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जंक्शन के रास्ते चलेगी।
19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 अक्तूबर को मक्सी जंक्शन-रूठिया-गुना-महादेवखेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलेगी। गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी भी बदले नंबर से चलेगी रेल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 20 अगस्त से परिवर्तित गाड़ी संख्या 11048 से संचालित की जाएगी।
बीना में छह ट्रेनों का ठहराव घटेगा
15029 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव 24 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 10 मिनट के स्थान पर केवल दो मिनट रहेगा। इसके अलावा 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल, 22586 गांधीनगर कैपिटल-बनारस, 22585 बनारस-गांधीनगर कैपिटल, 19306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकर नगर और 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस के बीना स्टेशन पर ठहराव समय में भी कटौती की गई है।