फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Satish Kaushik dream of shooting in Gorakhpur remains incomplete

Satish Kaushik Death: अधूरा रह गया सतीश कौशिक का गोरखपुर में शूटिंग का सपना, 2021 में यहां आए थे शहर

Fri, 10 Mar 2023 10:46 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Mar 2023 10:46 AM IST
सार

सदर सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने कहा कि हमेशा चेहरे पर जिनके हंसी थी, ऐसे खुश मिजाज कलाकार सतीश कौशिक का दुनिया से चले जाना दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
Satish Kaushik dream of shooting in Gorakhpur remains incomplete
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक 2021 में गोरखपुर के होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। तब उन्होंने यहां फिल्म सिटी बनने के बाद शूटिंग की इच्छा जताई थी, लेकिन उनके निधन से उनका यह सपना अधूरा रह गया। उनके निधन पर सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला सहित स्थानीय कलाकारों व रंगकर्मियों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


सदर सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने कहा कि हमेशा चेहरे पर जिनके हंसी थी, ऐसे खुश मिजाज कलाकार सतीश कौशिक का दुनिया से चले जाना दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन


वरिष्ठ रंगकर्मी मानवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सतीश कौशिक का असमय निधन सिनेमा जगत की नहीं बल्कि रंगमंच के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वह एक बेहतरीन अभिनेता के साथ निर्देशक और बहुत अच्छे लेखक भी थे। सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इस घटना ने कलाकारों को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सतीश कौशिक जब गोरखपुर आए थे तो एक कार्यक्रम के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। कुछ देर की ही मुलाकात में मैं इनका मुरीद हो गया। शानदार व्यक्तित्व के धनी सतीश कौशिक का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।


वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक महर्षि ने कहा कि सतीश कौशिक महान कलाकार थे। उनके अभिनय को सभी सराहते थे। यही वजह थी कि वे सबके लोकप्रिय थे। विभिन्न किरदारों को भिन्न प्रकार से प्रस्तुत करने में वे पारंगत थे। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed