Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six Arrested for Conspiring to Kill Ravikesh Over Territorial Rivalry Shooter Still Absconding

गोरखपुर: इलाके के बंटवारे की रंजिश में किन्नर ने रची थी रविकेश की हत्या की साजिश, छह गिरफ्तार; शूटर फरार

Thu, 26 Nov 2026 07:06 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 26 Nov 2026 07:06 PM IST
सार

विकेश गौतम हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मनचली उर्फ सन्नी किन्नर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके के बंटवारे को लेकर बिजली किन्नर से पुरानी रंजिश के चलते मनचली ने रविकेश और बिजली को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। 

विज्ञापन
Six Arrested for Conspiring to Kill Ravikesh Over Territorial Rivalry Shooter Still Absconding
रविकेश हत्याकांड में छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

गगहा के रविकेश गौतम हत्याकांड का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। इलाके के बंटवारे को लेकर दो किन्नरों के बीच चल रही रंजिश में हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले में मनचली उर्फ सन्नी किन्नर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मनचली ही हत्याकांड की मास्टरमाइंड है। वारदात को अंजाम देने वाला शूटर शेरू उर्फ मित्रपाल अभी भागा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर निवासी धर्मप्रकाश उर्फ अंकित कुमार, मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना इलाके के वलिदपुर (नारापार) निवासी करन कुमार, वलिदपुर (कोड़रा) के दुर्गेश कुमार उर्फ लालू, इसी गांव के सूरज कुमार, गोरखपुर के गोला इलाके के खटिकाना निवासी मनचली उर्फ सन्नी किन्नर और गगहा इलाके के सोनईचा निवासी अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा के रूप में हुई है। इनके पास से दो .32 बोर की पिस्टल, पांच कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक कार और एक बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी थी पुलिस

पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि 19 नवंबर को बिजली किन्नर अपने पति रविकेश गौतम और कुछ अन्य लोगों के साथ भैंसा बाजार से लौट रही थीं। इसी दौरान कलानी मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से रविकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिजली किन्नर घायल हो गई थीं। घटना के बाद गगहा थाने में हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

विज्ञापन

इलाके के बंटवारे को लेकर थी पुरानी रंजिश

जांच में सामने आया कि मनचली उर्फ सन्नी की बिजली किन्नर से इलाके के बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते उसने बिजली और उनके पति रविकेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, मनचली ने अजय शर्मा के माध्यम से शेरू उर्फ मित्रपाल से संपर्क किया था। इसके बाद शूटरों को हत्या के लिए तैयार किया गया। एसपी साउथ ने बताया कि पुलिस की टीमें शूटर शेरू और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी में सर्विलांस, स्वाट, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed