{"_id":"6a84c8429943a3e80a04baae","slug":"six-teenage-girls-go-missing-under-suspicious-circumstances-one-allegedly-taken-away-on-a-motorcycle-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1421998-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में छह किशोरियां लापता, एक को बाइक से ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में छह किशोरियां लापता, एक को बाइक से ले जाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में छह किशोरियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजन की तहरीर पर गुलरिहा, चौरीचौरा और कैंपियरगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो मामलों में परिजन ने युवकों पर किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है, जबकि एक मामले में किशोरी को बाइक से ले जाने की बात सामने आई है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी 15 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे खजांची स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने की बात कहकर घर से निकली थी। देर तक वापस नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। पेट्रोल पंप पर पूछताछ करने पर भी उसका पता नहीं चला। परिजन के मुताबिक, किशोरी एक युवक से फोन पर बातचीत करती थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इधर, चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी बेटी घर के दरवाजे पर बैठी थी। आरोप है कि डुमरी खुर्द निवासी अजय यादव उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। परिजन की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद किशोरी घर लौट आई। उसने बताया कि युवक उसे कुछ दूर ले जाने के बाद छोड़कर चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी मां से दादा-दादी के घर जाने की बात कहकर निकली थी। वह वहां पहुंची और न ही घर लौटी। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, कैंपियरगंज के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 16 अगस्त की रात करीब एक बजे घर से चली गई। आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। किशोरी मोबाइल भी साथ ले गई है। मां के अनुसार, उसके लापता होने के समय उसने काली जींस और सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी।
वहीं मछलीगांव इलाके की एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, किशोरी 15 अगस्त को अपराह्न तीन बजे घर से लापता हुई। चौरी गांव निवासी मनीष पर शादी के लिए उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। महिला का आरोप है कि युवक वीडियो कॉल कर परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कैंपियरगंज इलाके की एक महिला ने लखीमपुर खीरी के पालनपुर टांगिया निवासी राकेश पर अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, आरोपी राकेश के पिता रामशरण, मां गीता देवी और अन्य लोग किशोरी को कैंपियरगंज के मोदीगंज बुलाकर अपने साथ ले गए। परिजन का आरोप है कि किशोरी घर से करीब 40 हजार रुपये नकद, चांदी और सोने के आभूषण व नए कपड़े भी ले गई है।
सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी को बरामद कर लिया जाएगा।
- डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी