{"_id":"6a3306827e28e0ad0605d0bb","slug":"speeding-vehicle-hits-couple-on-bike-wife-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1357179-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के डांगीपार ढाला के समीप बांध पर बुधवार शाम करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायल पति का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर स्थित बीसबिगहा निवासी बुधिराम निषाद (32) अपनी पत्नी प्रियांशी देवी (27) को बाइक से लेकर गोरखपुर के नौसड़ स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान डांगीपार ढाला के पास बांध पर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपती उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रियांशी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुधिराम निषाद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि घायल पति का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है, जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
--
दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतका प्रियांशी देवी के दो छोटे बेटे अभि (5) और अंकित (3) के सिर से मां का साया उठ गया है। हादसे के बाद घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल पति बुधिराम निषाद परिवार की जिम्मेदारियों का सहारा हैं। वह पांच बहनों के इकलौते भाई हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनों की शादी अभी बाकी है। बुधिराम हैदराबाद में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पत्नी की मौत और खुद के घायल होने से परिवार पर संकट टूट पड़ा है।