{"_id":"6ab98c28a2af40ae080a3812","slug":"strangled-friend-to-death-ended-own-life-by-jumping-in-front-of-a-train-the-next-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1465658-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ही निकला कातिल: 14 साल के शिवा की हत्या कर 17 साल के श्याम ने ट्रेन से कटकर दी जान, डबल मौत से सहमा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ही निकला कातिल: 14 साल के शिवा की हत्या कर 17 साल के श्याम ने ट्रेन से कटकर दी जान, डबल मौत से सहमा गांव
Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
सार
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी टोला भरटोलिया गांव में दो किशोरों की मौत की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय शिवा राजभर की हत्या उसके ही 17 वर्षीय दोस्त श्याम राजभर ने गला घोंटकर की थी।
विज्ञापन
श्याम व शिवा राजभर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी टोला भरटोलिया गांव में दो किशोरों की मौत की घटना में पुलिस ने शिवा राजभर की हत्या की कड़ी उसके दोस्त श्याम राजभर से जोड़ते हुए पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय शिवा की गला घोंटकर हत्या 17 वर्षीय श्याम ने की थी। इसके अगले ही दिन श्याम ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की कड़ी सामने आने के बावजूद इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह के अनुसार, 23 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे शिवा और श्याम चकदेइया गांव स्थित जलकल परिसर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के परिसर में प्रवेश करने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। करीब सवा घंटे बाद श्याम अकेले बाहर निकलता दिखाई दिया। फुटेज में वह कपड़े साफ करते हुए परिसर से जाता नजर आया। इसके बाद वह घर पहुंचा और सो गया। 24 सितंबर को श्याम का शव सतहवा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस के मुताबिक, उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
अगले दिन 25 सितंबर को जलकल परिसर के कमरे में शिवा का शव मिला। शव से दुर्गंध उठने पर पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवा की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज को आपस में जोड़कर जांच आगे बढ़ाई।
इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज को आपस में जोड़कर जांच आगे बढ़ाई।