{"_id":"6ab98c8036dd181fc809e82f","slug":"video-of-a-young-man-in-a-sub-inspectors-uniform-being-beaten-turns-out-to-be-fake-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1465608-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जूते से पिटाई वाला वीडियो निकला फर्जी, दरोगा और वकील दोनों नकली थे- लाइक-व्यूज के लिए बनाया था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जूते से पिटाई वाला वीडियो निकला फर्जी, दरोगा और वकील दोनों नकली थे- लाइक-व्यूज के लिए बनाया था वीडियो
Mon, 28 Sep 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:07 AM IST
सार
दरोगा की वर्दी पहने व्यक्ति की जूते से पिटाई का वीडियो रविवार को वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच में पूरा घटनाक्रम फर्जी निकला। वीडियो शाहपुर थाना क्षेत्र में लाइक-व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया गया था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए वायरल
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर। दरोगा की वर्दी पहने व्यक्ति की एक युवक द्वारा जूते से पिटाई का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सड़क पर दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही थी। पुलिस और साइबर टीम ने जांच की तो पूरा घटनाक्रम फर्जी निकला। वीडियो शाहपुर थाना क्षेत्र में लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया गया था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वायरल वीडियो में काली सदरी और सफेद शर्ट पहना युवक बाइक से पहुंचा और वर्दीधारी को रोककर नौकायन में स्टंट की घटना का जिक्र करते हुए गाली-गलौज करता दिखाई देता है। इसके बाद वर्दीधारी बाइक से उतरता है और दोनों के बीच कहासुनी होने लगती है। युवक अपने पिता को थाने ले जाकर बैठाने का सवाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्दी पहना व्यक्ति जवाब देता है कि उसके घर पर नहीं मिलने पर पिता को थाने ले जाना पड़ा। इसके बाद दोनों सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जांच में वीडियो फर्जी पाया गया। इसमें पुलिसकर्मी की वर्दी पहने व्यक्ति पुलिस विभाग का कर्मचारी नहीं है। अधिवक्ता के रूप में दिख रहा व्यक्ति भी अधिवक्ता नहीं है।