{"_id":"6a861b36843d34c1f306e318","slug":"student-drowns-while-bathing-in-rapti-river-road-blocked-amid-suspicion-of-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1423794-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती में नहाने गया 10वीं का छात्र प्रिंस डूबा, हत्या की आशंका; पथरा में 6 घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती में नहाने गया 10वीं का छात्र प्रिंस डूबा, हत्या की आशंका; पथरा में 6 घंटे लगा जाम
Thu, 20 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:38 AM IST
सार
दोस्तों के मुताबिक, नदी में नहाते समय प्रिंस गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद दोनों उसके कपड़े और मोबाइल लेकर घर पहुंचे और परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में तलाश शुरू की लेकिन बुधवार रात तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रिंस निषाद के राप्ती नदी में लापता होने के बाद जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राप्ती नदी में नहाने गए 10वीं के छात्र प्रिंस कुमार (16) के लापता होने के बाद बुधवार को पथरा में जमकर हंगामा हुआ। छात्र के परिजन ने उसके साथ गए दो दोस्तों पर हत्या कर शव नदी में गायब करने का आरोप लगाया। नाराज लोगों ने दोपहर तीन बजे मुख्य सड़क जाम कर दिया। एसडीएम सदर, सीओ कैंट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों के समझाने के बाद रात नौ बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
रामगढ़ताल क्षेत्र के सेमरा देवी प्रसाद छोटका पथरा निवासी सत्यपाल निषाद का बेटा प्रिंस एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद राजघाट क्षेत्र के चकरा दोयम निवासी दो साथी करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी से उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों प्रिंस को अपने साथ राप्ती नदी की ओर ले गए। दोस्तों के मुताबिक, नदी में नहाते समय प्रिंस गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद दोनों उसके कपड़े और मोबाइल लेकर घर पहुंचे और परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में तलाश शुरू की लेकिन बुधवार रात तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला।
नदी किनारे उसकी चप्पल और अमरूतानी में कपड़े व मोबाइल बरामद हुए। परिजन का कहना है कि प्रिंस और दोनों दोस्तों के बीच करीब तीन महीने पहले विवाद हुआ था। तीन दिन पहले और घटना वाले दिन भी विवाद की बात सामने आई। इसी आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
नदी किनारे उसकी चप्पल और अमरूतानी में कपड़े व मोबाइल बरामद हुए। परिजन का कहना है कि प्रिंस और दोनों दोस्तों के बीच करीब तीन महीने पहले विवाद हुआ था। तीन दिन पहले और घटना वाले दिन भी विवाद की बात सामने आई। इसी आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
बुधवार दोपहर तीन बजे से परिजन ने पथरा के पास सड़क जाम कर दी। एसडीएम सदर, सीओ कैंट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने के बाद रात नौ बजे जाम समाप्त हुआ।
सुभावती देवी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसडीआरफ और पुलिस की टीमें नदी में छात्र की तलाश कर रही हैं। जांच जारी है: निमिष पाटील, एसपी सिटी
सुभावती देवी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसडीआरफ और पुलिस की टीमें नदी में छात्र की तलाश कर रही हैं। जांच जारी है: निमिष पाटील, एसपी सिटी