सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Agricultural and Natural Institute of the University got the responsibility of operation.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : पानी में होगी सब्जियों की खेती, लगेगा हाइड्रोपोनिक्स सिस्टम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The Agricultural and Natural Institute of the University got the responsibility of operation.
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब पानी में सब्जियां उगाने पर शोध होगा। यह संभव होगा हाइड्रोपोनिक्स सिस्टम से। इसकी स्थापना के लिए एक निजी बैंक ने सीएसआर फंड से 2.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके संचालन की जिम्मेदारी कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान को दी गई है। अंतरराष्ट्रीय छात्रावास के पास इसे स्थापित किए जाने की योजना है।
Trending Videos


कृषि संस्थान के निदेशक प्रो. आरआर सिंह ने बताया कि हाइड्रोपोनिक्स सिस्टम से बिना मिट्टी के सब्जी उत्पादन पर शोध किया जाएगा। यह तकनीक भविष्य में किसानों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी। आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में यह बेहद महत्वपूर्ण है। इस तकनीक से पत्ते वाली सब्जियों की खेती पर विशेष जोर रहेगा। फूल वाली सब्जियों के लिए यह प्रणाली उपयुक्त नहीं है। समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशाला व प्रदर्शनी आयोजित कर छात्रों और किसानों इसकी विधि व तकनीक सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे काम करेगा हाइड्रोपोनिक्स सिस्टम
कृषि संस्थान के समन्वयक डॉ. रामवंत गुप्ता ने बताया कि इस प्रणाली में पौधों के विकास के लिए मिट्टी की कमी पोषक तत्वों के जरिये पूरी की जाएगी। जरूरी पोषक तत्वों का घोल तैयार किया जाएगा। उसका पानी के जरिये पौधों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा। उन तत्वों के जरिये ही पौधों का जीवन चक्र चलेगा। आवश्यक पोषण सही मात्रा में मिलता रहे, इसके लिए विशेष नियंत्रण प्रणाली लगाई जाएगी। इस तकनीक में पानी को लगातार गतिशील रखा जाता है।


बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि कृषि संस्थान की ओर हाइड्रोपोनिक्स सिस्टम की स्थापना का प्रस्ताव आया था। इस संबंध में सीएसआर फंड से 2.80 करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। हमारे विद्यार्थी आधुनिक तकनीक से सब्जियों की खेती पर शोध कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed