फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The film 'Missing Ladies' starring Gorakhpur MP Ravi Kishan has been selected for the Oscar 2025 award.

ऑस्कर 2025 एंट्री: 'लापता लेडीज' गोरखपुर सांसद रवि किशन का दमदार अभिनय, निभाया यूपी के ठेठ थानेदार का किरदार

Mon, 23 Sep 2024 02:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 02:05 PM IST
सार

सिनेमा में रवि किशन ऐसे थानेदार की भूमिका में दिखे, जो गुमशुदा दुल्हन की तलाश करने में जुटा रहा। हालांकि, इसमें रवि किशन ने सिनेमा के स्क्रिप्ट की तरह एक भ्रष्ट थानेदार का रोल अदा किया है, इस अदा को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। किरदार में रवि किशन एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति, जिनके बाल अच्छी तरह से कंघी किए हुए हैं और जिन्हें पान खाना बहुत पसंद है।

विज्ञापन
The film 'Missing Ladies' starring Gorakhpur MP Ravi Kishan has been selected for the Oscar 2025 award.
सांसद रवि किशन थानेदार श्याम मनोहर के किरदार में - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता ने नेता बने और गोरखपुर से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए रवि किशन की मूवी 'लापता लेडीज़' का चयन ऑस्कर अवार्ड 2025 के लिए हुआ है। सिनेमा में इन्हें ठेठ थानेदार की भूमिका में देखा जा सकता है। मनोहर के किरदार में पान चबाते रवि किशन अपने किरदार में दर्शकों को खासे पसंद आए। इसमें रवि किशन ने पुलिस के किरदार के साथ ही कॉमेडी-ड्रामा का भी बेहतरीन कॉकटेल किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा में रवि किशन ऐसे थानेदार की भूमिका में दिखे, जो गुमशुदा दुल्हन की तलाश करने में जुटा रहा। हालांकि, इसमें रवि किशन ने सिनेमा के स्क्रिप्ट की तरह एक भ्रष्ट थानेदार का रोल अदा किया है, इस अदा को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। किरदार में रवि किशन एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति, जिनके बाल अच्छी तरह से कंघी किए हुए हैं और जिन्हें पान खाना बहुत पसंद है।

The film 'Missing Ladies' starring Gorakhpur MP Ravi Kishan has been selected for the Oscar 2025 award.
'लापता लेडीज़' - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

ऐसे रोल में दिखेंगे। व्यक्तिगत जीवन में सिर्फ कभी-कभार लौंग- इलायची खाने वाले अभिनेता रवि किशन ने 'लापता लेडीज़' में अपनी अदाकारी के साथ ही अपने शानदार पान खाने की अदा के लिए भी खासी सुर्खियां बटोरीं। किरण राव निर्देशित लापता लेडीज सिनेमा को बेस्ट फॉरेन फिल्म की कैटेगरी में आधिकारिक एंट्री मिली है।

रवि किशन की ये फिल्म एनिमल, कल्कि, श्रीकांत सरीखी फिल्मों के साथ ऑस्कर में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। इस चयन पर सांसद रवि किशन ने प्रसन्नता जताई। कहा, ये पूर्वांचल के साथ प्रदेश के लिए एक तरह गौरव की बात है। गोरखपुर सांसद होने के साथ सिनेमा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कोशिश करते रहता हूं।

34 वर्ष में पहली बार मेरी सिनेमा ऑस्कर में गई है। भारतीय मूल की फिल्म को ऑस्कर में पूरा विश्व देखेगा। आत्मनिर्भर भारत और बेटी अपने सपनों की लड़ाई कैसे लड़ती है, सिनेमा के माध्यम से पूरा विश्व देखेगा।

यही कारण है कि गोरखपुर की जनता ने दूसरी बार सांसद और देश के दर्शकों ने सिनेमा के प्रति अपना इतना प्यार लुटाया है, सभी के प्रति मेरा आभार है। इस चयन पर गोरखपुर में उनके समर्थकों ने फेसबुक पोस्ट साझा कर उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। राज गौरव सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट साझा किया, सदर सांसद रवि किशन गोरखपुर की आन, बान और शान अब विदेश में भी गोरखपुर का जलवा बिखेर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed