सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Recognition of 32 UP Board schools in the Gorakhpur-Basti division cancelled.

32 स्कूलों की मान्यता रद्द: 2 सत्रों में एक भी बच्चा नहीं आया, फिर भी मांग रहे थे मान्यता- ये हैं विद्यालय

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सार

सभी विद्यालय उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय (मान्यता प्रदान करने तथा विनियमावली) के प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त थे। बाद में विभिन्न स्तरों पर की गई जांच और परीक्षण में पाया गया कि संबंधित विद्यालय निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे। इन विद्यालयों में वित्तीय 2024-25 और 2025-26 में एक भी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया इसलिए परीक्षा भी नहीं कराई गई।
 

Recognition of 32 UP Board schools in the Gorakhpur-Basti division cancelled.
यूपी बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 32 स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। इनमें सबसे ज्यादा संतकबीरनगर के 11 और इसके बाद गोरखपुर के आठ विद्यालय शामिल हैं। पिछले दो साल से इन विद्यालयों में एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया।


सभी विद्यालय उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय (मान्यता प्रदान करने तथा विनियमावली) के प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त थे। बाद में विभिन्न स्तरों पर की गई जांच और परीक्षण में पाया गया कि संबंधित विद्यालय निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे। इन विद्यालयों में वित्तीय 2024-25 और 2025-26 में एक भी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया इसलिए परीक्षा भी नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
गोरखपुर-बस्ती मंडल में 32 स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता रद्द की गई है। इन विद्यालयों में बीते दो वर्ष से एक भी छात्र का प्रवेश नहीं लिया गया था। सभी संबंधित विद्यालयों को इसकी सूचना दे दी गई है:
 विनोद कृष्ण, उप शिक्षा निदेशक, यूपी बोर्ड

कहां कितने विद्यालय जिनकी मान्यता हुई रद्द
जिला संख्या
संतकबीरनगर 11
गोरखपुर 08
देवरिया 05
बस्ती 05
कुशीनगर 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed