{"_id":"6a3301c73b94fa493403542a","slug":"the-police-will-keep-a-watch-if-information-is-provided-to-the-police-station-or-outpost-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1357552-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंद मकानों की पुलिस करेगी निगरानी, सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, बाहर जाने से पहले दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंद मकानों की पुलिस करेगी निगरानी, सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, बाहर जाने से पहले दें सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं और बंद मकानों को निशाना बना रहे गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने नई व्यवस्था शुरू की है। अब यदि कोई परिवार कई दिनों के लिए घर बंद कर बाहर जा रहा है तो वह इसकी जानकारी संबंधित थाने या पुलिस चौकी को दे सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ऐसे मकानों की निगरानी करेगी।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस ने इस व्यवस्था को लेकर शहर की काॅलोनियों और मोहल्लों में जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया है। ऑटो और ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर लोगों से अपील की जा रही है कि घर खाली छोड़ने से पहले पुलिस और पड़ोसियों को इसकी जानकारी जरूर दें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें चोरों ने पहले मकानों की रेकी की। इसके बाद जब उन्हें घर में लोगों की आवाजाही बंद मिली तो चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों के निशाने पर खासतौर पर ऐसे मकान रहते हैं, जिनमें कई दिनों तक ताला लटका रहता है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत जिन मकानों के बंद होने की सूचना पुलिस को मिलेगी, वहां संबंधित बीट पुलिस अधिकारी, चौकी प्रभारी और गश्ती दल निगरानी रखेंगे। गश्त के दौरान पुलिसकर्मी मकान की स्थिति का भी जायजा लेंगे। हाल ही में कौवाबाग और डेयरी रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर यह पहल शुरू की गई है।