{"_id":"6a330235adc8c9dd85000ce7","slug":"the-railway-minister-will-inaugurate-the-chhapra-anand-vihar-terminal-and-mau-anand-vihar-terminal-services-in-chhapra-on-june-19-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1357505-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनईआर को कल मिलेंगी दो नई ट्रेनों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनईआर को कल मिलेंगी दो नई ट्रेनों की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे को दो नई ट्रेनें मिलने जा रही हैं। ये ट्रेनें छपरा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) वाया बलिया-आजमगढ़ एवं मऊ जं. से -आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) तक चलेंगी। 19 जून को दोनों ट्रेनों का शुभारंभ रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियों की जानकारी ली।
बुधवार को महाप्रबंधक ने गोरखपुर से छपरा तक रेल पटरियों का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को संरक्षा से जुड़े कुछ बिंदुओं पर सुधार करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने डीआरएम वाराणसी आशीष जैन के साथ छपरा जंक्शन और छपरा ग्रामीण स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई को देखा। छपरा ग्रामीण स्टेशन पर गुड्स शेड प्लेटफॉर्म कार्य तथा छपरा जं. स्टेशन एवं कोचिंग डिपो, छपरा का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्धारित किया कि समय-सीमा के अन्दर कार्यों को पूरा कराएं। उन्होंने स्टेशनों पर स्थित फूड वेंडिंग स्टॉलों का निरीक्षण कर यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।