{"_id":"6a03983111bab38e8c023d34","slug":"the-tangled-mystery-of-the-bodies-of-a-woman-and-a-girl-found-in-the-chaurahiya-drain-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1318875-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौरहिया नाले में मिली महिला और बच्ची की लाश की उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौरहिया नाले में मिली महिला और बच्ची की लाश की उलझी गुत्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव स्थित चौरहिया नाले में दफन मिली एक महिला और लगभग तीन माह की बच्ची के शवों की पहचान और मौत की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। महिला और बच्ची कहां की थीं, कहां से आईं, कब और कैसे उनकी मौत हुई और नाले में शव किसने फेंका। इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस की छह टीमें गोरखपुर के साथ ही आसपास के जिलों के थानों में जाकर गुमशुदा महिलाओं और बच्चों की जानकारी खंगाल रही हैं। टीमों को संबंधित तस्वीरें भी भेजी गई हैं ताकि किसी प्रकार की पहचान सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी गहन जांच की जा रही है।
अधिकारियों का अनुमान है कि दोनों शवों को किसी वाहन के माध्यम से लाकर नाले में दफनाया गया होगा। इसी आधार पर पुलिस ने आसपास के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संदिग्ध समय अवधि में गुजरने वाले वाहनों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इसके अलावा पुलिस टीमों ने क्षेत्र के अस्पतालों में पिछले दो महीनों के दौरान हुई प्रसव संबंधी रिकॉर्ड भी जुटाने शुरू किए हैं हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि महिला स्थानीय या आसपास के जिलों की हो सकती है। इसके लिए हुलिए के आधार पर पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है। गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
यह था मामला
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब मूसलाधार बारिश के कारण नाले की मिट्टी बह गई और उसमें दबे महिला का एक हाथ बाहर दिखाई देने लगा। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खोदाई कर महिला और करीब तीन माह की बच्ची का शव बरामद किया। 72 घंटे तक इंतजार के बाद दो डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने महिला की मौत की पुष्टि हुई थी। बच्ची की मौत के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है, इसके चलते उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
मामले में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की छह टीमें अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही हैं। आसपास हॉस्पिटल के अलावा थानों में भी गुमशुदगी चेक की जा रही है। अभी तक टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी
Trending Videos